March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ रही है संख्या, यूडीआईएसई+ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने छोड़ा स्कूल

आज हमारे देश में लड़के और लड़कियों के बीच का अंतर कम होने लगा है, आज लड़कियों को भी उच्च स्तर की शिक्षा दी जा रही है। वही संयुक्त जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडीआईएसई+) की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में माध्यमिक स्तर के साथ-साथ प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) में स्कूल छोड़ने के मामले में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कम रही है।

माध्यमिक स्कूल छोड़ने में लड़कियों की दर 16.3 प्रतिशत-

प्राथमिक कक्षाओं में स्कूल छोड़ने की दर 1.7 प्रतिशत जबकि लड़कियों की 1.2 प्रतिशत थी। वही माध्यमिक कक्षाओं में स्कूल छोड़ने की लड़कियों की दर 16.3 प्रतिशत जबकि लड़कों की दर 18.3 प्रतिशत रही है। वही 2019-20 में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक लड़कियों का नामांकन 12.08 करोड़ से अधिक है। इसमें 2018-19 की तुलना में 14.08 लाख की भारी वृद्धि हुई है।

उच्च शिक्षा में भी लड़कियों की लड़कों से हो रही है बराबरी-

आज शिक्षा का बेहद महत्व है। शिक्षा के माध्यम से देश में हम अपना बड़ा मुकाम बनाते हैं। वही आज उच्च शिक्षा में लड़कियों की संख्या भी लड़कों की संख्या तक पंहुच रही है। आज बड़े बड़े पदों पर भी लड़कियों खुब नाम रोशन कर रही है। देश विदेश में लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर रही है।