Site icon Khabribox

सिनेमाघरों में रिलीज हुई देशभक्ति से भरी फिल्म Border 2, उत्तराखंड का यह शहर बना ‘बॉर्डर 2’ का पाकिस्तान

बीते कल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म Border 2 रिलीज हो गई है। यह पूरी फिल्म देशभक्ति से भरी है। दर्शकों को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है। इससे तकरीबन 28 साल पहले इस फिल्म का पहला पार्ट आया था।

‘फॉरवर्ड पोस्ट’ में बदल गया था इलाका

वहीं 23 जनवरी को, उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में देशभक्ति का जज्बा है और वही सरहद की गर्माहट है। मेकर्स ने फिल्म को ‘रियल’ फील देने के लिए भारत के ही कई दुर्गम इलाकों को ‘मिनी बॉर्डर’ में तब्दील कर दिया था। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की जान इसके युद्ध के दृश्य हैं, और इन्हें जीवंत बनाने के लिए मेकर्स ने उत्तराखंड के देहरादून को अपना मुख्य केंद्र बनाया। देहरादून के संतला देवी और मालदेवता के पास स्थित हल्दूवाला इलाके में एक विशालकाय सेट तैयार किया गया। यहाँ बाकायदा एक कृत्रिम अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाई गई, जिसमें एक तरफ भारतीय चौकियां और दूसरी तरफ पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। इसके अलावा ऋषिकेश की पहाड़ियों और राजाजी टाइगर रिजर्व के घने जंगलों को फिल्म में बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है।

Exit mobile version