Site icon Khabribox

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से एआरओ, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और अन्य पदों की प्रारंभिक परीक्षा 19 जुलाई को, भरे जाएंगे इतने पद

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय’ में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।

दी यह जानकारी

जिसमें सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाइपिस्ट परीक्षा-2025 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र हरिद्वार, हल्द्वानी तथा देहरादून में है। इसके तहत 24 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 04 जुलाई, 2026 (शनिवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version