Site icon Khabribox

लंदन के केनिंग्टन ओवल में टूटा “बैजबाॅल” का घमंड, भारत का दिखा पराक्रम, इंग्लैंड से किया हिसाब बराबर, टेस्ट जीतकर 2-2 से बराबर की सीरीज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हुई। जिसका आज रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हो गया है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है।

भारत ने छह रनों से जीता मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भारत ने सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड से 6 रन से जीत कर ओवल में इतिहास रचा। इंडिया ने सांस रोक देने वाले इस मैच में 6 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में इंग्लैंड से हिसाब बराबर कर लिया। लंदन के केनिंग्टन ओवल में यह मुकाबला खेला गया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टेस्ट की सीरीज 2-2 से बराबर पर छुड़ाई। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टेस्ट में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने दूसरा टेस्ट 336 रन के बड़े अंतर से जीता। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 22 रन से भारत को हराया। चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। फाइनल मुकाबले में आज आखिरी दिन आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे। जिसमें सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। सिराज ने सबसे पहले जेमी स्मिथ को आउट किया। इसके बाद सिराज ने ओवर्टन का शिकार किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को पवेलियन भेजा। इसके बाद एक हाथ से बल्लेबाजी के लिए क्रिस वोक्स मैदान पर पहुंचे। दूसरे छोर से एटिंक्सन ने मोर्चा संभाला, लेकिन सिराज ने उन्हें भी आउट कर दिया। इसके साथ ही आखिरकार भारत ने ये मैच 6 रन से जीत लिया।

भारत ने किया कमाल

इसके साथ ही शुभमन गिल ने अच्छी कप्तानी की। शुभमन गिल उन चुनिंदा कप्तानों में शामिल हो गए हैं, जो इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं हारे। इसके अलावा भारत के लिए चार-चार विकेट मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने निकाले। भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा, जबकि नाइटवॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का भी समापन हो गया है।

भारत टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, ⁠जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर। 

Exit mobile version