Site icon Khabribox

Parle G के नए वैरिएंट के रैपर ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई तस्वीर

पारले-जी बिस्किट भारत का काफी पुराना और सबसे पसंदीदा बिस्किट में से एक है। जिसे हर उम्र के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आज भी यह बिस्किट सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांडों में से एक है।

आधिकारिक वेबसाइट पर डार्क पार्ले-जी का कोई उल्लेख नहीं

पार्ले-जी करीब 85 साल पुराना बिस्किट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्ले-जी का नये वैरिएंट के रैपर की तस्वीर सामने आई है। यह नई तस्वीर डार्क पार्ले-जी के रूप में तेजी से वायरल हो रही है। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दूसरी तरफ डार्क पार्ले-जी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे है। जिसे यूजर्स काफी एंजॉय कर रहे है।हालांकि ‘पारले प्रोडक्ट्स’ की ओर से अभी तक इसे लेकर किसी तरह का पुष्टि नहीं की गई है। वहीं ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स मान रहें है कि ये तस्वीरें पूरी तरह से एआई से बनाई गईं और फर्जी भी हो सकती है।

Exit mobile version