Site icon Khabribox

तमिल राजनीति में ‘थलपति’ का उदय: पहले सुपरस्टार अब तमिलनाडु के CM पद की ली शपथ ली, विजय ने रचा इतिहास

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चेन्नई में दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय ने आज रविवार को तमिलनाडु के राजनीति इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।

ली सीएम पद की शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।स्टेडियम में मौजूद हजारों समर्थकों के उत्साह और गगनभेदी नारों के बीच राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विजय ने अपनी मातृभाषा तमिल में शपथ ली।

शानदार जीत दर्ज

​सिनेमाई पर्दे पर ‘थलपति’ के नाम से मशहूर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें टीवीके ने विधानसभा की 108 सीटों पर जीत दर्ज की।

Exit mobile version