Site icon Khabribox

रामलला की अयोध्या नगरी और पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में नॉन वेज की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, लागू हुए सख्त नियम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज हम बात कर रहे हैं अयोध्या नगरी की। अयोध्‍या धाम और पंचकोसी परिक्रमा के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

यह नियम लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन की सप्‍लाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही यह रोक ऑनलाइन डिलिवरी पर भी रहेगी। प्रशासन का यह आदेश अयोध्‍या धाम होटल, ढाबे, दुकानों पर तो लागू होगा। साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के लिए भी यह नियम लागू होंगे।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सहायक खाद्य आयुक्‍त ने अयोध्‍या कैंट के होटलों को निर्देश जारी किए है। उन्होंने इस आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश का कड़ाई से पालन हो रहा है कि नहीं इसे देखने के लिए प्रशासन आलगातार मॉनिटरिंग करता रहेगा।

Exit mobile version