Site icon Khabribox

कैंची धाम और बाबा नीब करौरी महाराज के पवित्र स्थलों पर आधारित होगा फिल्म ‘हनुमान अंश का दूसरा पार्ट, कैंची धाम, काकड़ीघाट व भूमियाधार की आध्यात्मिक गाथा

भवाली: बाबा नीब करौरी महाराज की तपोभूमि कैंची धाम की अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। जल्द हनुमान अंश फिल्म का दूसरा पार्ट दिखाया जाएगा।

दिखेंगे यह खास स्थल

जी हां सुपरहिट प्रोजेक्ट के बाद अब ‘हनुमान अंश’ के दूसरे पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे भाग में कैंची धाम के साथ-साथ बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़े अन्य पवित्र स्थलों—भूमियाधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट की झलक और उनसे जुड़ी आध्यात्मिक कथाओं को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। ‌फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली-रामगढ़ रोड स्थित क्लार्क होटल में बातचीत के दौरान इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। वहीं बातचीत में उन्होंने ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ की रूपरेखा साझा की। जनरल मैनेजर शिवम शर्मा के अनुसार, निर्माता अनुप्रिया नागर जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने जा रही हैं। इस बार कहानी का मुख्य केंद्र उत्तराखंड के वे पवित्र स्थल होंगे, जहां बाबा नीब करौरी ने अपनी तपस्या और चमत्कारों से अध्यात्म की अलख जगाई। निर्माता ने बताया कि वह जल्द ही भूमियाधार, काकड़ीघाट और हनुमानगढ़ी सहित बाबा से जुड़े अन्य मंदिरों में दर्शन करेंगी।

उत्तराखंड के आध्यात्मिक वैभव को मिलेगा नया मंच

​नीब करौरी महाराज से जुड़े इन स्थानों का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व है। कैंची धाम जहां दुनियाभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, वहीं भूमियाधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट भी बाबा की दिव्य स्मृतियों से रचे-बसे हैं।
​यदि ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में इन स्थानों और उनसे जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों को जगह मिलती है, तो देवभूमि की पहाड़ियों, प्राचीन मंदिरों और बाबा की भक्ति की गूंज देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी।

Exit mobile version