उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी के टाउन पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
समिति का किया गठन-
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि वो पीएम मोदी की कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं वो जिस तरह से देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर वो उत्तराखंड के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमन सिविल कोड को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को जल्द लागू करने जा रही है. जिसे लेकर समिति का गठन कर दिया गया है।