Site icon Khabribox

आज बड़े पर्दे पर दिखेगी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कहानी, ‘अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी’ में दिखेंगी उनकी अनसुनी दास्तान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर फिल्म जगत से सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ की कहानी फिल्मी पर्दें पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म आज रिलीज हो रही है।

आज रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आज रिलीज होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर शांतनु गुप्ता की लिखी पुस्तक ‘अजेय टू योगी आदित्यनाथ’ पर वालीवुड बायोपिक मूवी अजेय दी अनटोल्ड स्टोरी आफ ए योगी तैयार की गई है।

दिखाई जाएगी योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी

इस फिल्म में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी बताई जाएगी। ‘अजेय’ एक ऐसे व्यक्ति की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर पेश करता है, जिसने सांसारिक सुखों को त्यागकर भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक के रूप में उभरने का फैसला किया। जो दर्शकों के सामने योगी आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तान रखेगी। योगी आदित्यनाथ के रोल में अनंत जोशी होंगे। अनंत जोशी के अलावा परेश रावल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अजय मेंगी , पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवीन्द्र गौतम कर रहे हैं। 

Exit mobile version