April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

यहां आए तेज भूकंप ने मचाई तबाही, 14 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

यहां शक्तिशाली तेज भूकंप से 14 लोगों की मौत हो गई।रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई जिसमें लोगों के साथ कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

इक्वाडोर के इलाकों में आया भूकंप

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप आने से 14 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। भूकंप इक्वाडोर के तटीय इलाके में आया था। इसके झटके पड़ोसी देश पेरू तक महसूस किए गए।

गुइलेर्मो लासो ने शांति बनाए रखने की अपील की

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने एक ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 रही है। जो गुयास प्रांत के बालाओ शहर से लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की दूरी पर 66.4 किमी (41.3 मील) की गहराई में आया था।

मलबे मैं कई लोगों के दबे होने की आशंका

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पेरु में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों देशों में 126 लोग भूकंप के चलते घायल हुए हैं। इक्वाडोर के तटीय राज्य एल ओरो में 11 और पहाड़ी राज्य अजुए में दो लोगों की मौत हुई है।

24 प्रांतों में से आधे से अधिक में भूकंप के झटके किए गए महसूस

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बयान जारी कर कहा है कि क्वेंका शहर में कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप से दो अन्य प्रांतों में क्षति हुई है। देश के 24 प्रांतों में से आधे से अधिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।