Site icon Khabribox

‘हनुमान’ फिल्म की टीम ने राम मंदिर के लिए दान की 2 करोड़ से ज्यादा की धनराशि, कहा- अद्भुत पहल का बने हिस्सा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हनुमान’ ने अपना डंका बजा दिया है। करीब 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’ कमाल का बिजनेस कर रही है।

फिल्म के मेकर्स ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 2.66 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की

इस मौके पर हाल ही में रिलीज हुई ‘हनुमान’ फिल्म के मेकर्स ने अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन के लिए 2.66 करोड़ रुपये का दान देकर सबका दिल जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हनुमान’ के मेकर्स ने एक्स पर एक नोट में बताया कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 2.66 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की है। नोट में लिखा है, ‘53,28,211 लोगों को धन्यवाद, जो अयोध्या राम मंदिर के लिए 2,66,41,055 की राशि दान करने के महान उद्देश्य में शामिल हुए हैं।साथ ही कहा कि आप भी फिल्म देखकर इस अद्भुत पहल का हिस्सा बन सकते हैं। इससे पहले भी हनुमान’ की टीम अपने पहले दिन के कलेक्शन से 14 लाख रुपये दान कर चुकी है।

Exit mobile version