Site icon Khabribox

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का तीसरा सीजन इतने  सितंबर से शुरू, राजीव गांधी स्टेडियम में सजेगा टी20 का मंच

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL 2026) के तीसरे सीजन के शेड्यूल का औपचारिक ऐलान हो गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) द्वारा यह प्रमुख टी20 टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट का आयोजन

यह टूर्नामेंट 21 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल (IPL) नीलामी से ठीक पहले आयोजित हो रही यह लीग राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक बड़ा मौका साबित होगी। इस लीग में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
• ​पुरुष वर्ग (7 टीमें): देहरादून वॉरियर्स, यूएसएन इंडियंस, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल टाइगर्स।
• ​महिला वर्ग (4 टीमें): मसूरी क्वीन्स, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेंस और देहरादून वॉरियर्स।

चार महिला आइकॉन खिलाड़ियों का ऐलान

महिला वर्ग के आकर्षण को बढ़ाने के लिए चार आइकॉन खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा की गई है। इनमें प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट, नंदनी कश्यप और श्वेता वर्मा शामिल हैं।

Exit mobile version