Site icon Khabribox

भारत में खत्म नहीं हो रहा कोरोना वायरस का खतरा, सामने आए इतने नए मामले, 03 की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

कोरोना वायरस के केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 187 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 187 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 187 लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। नए मामलों के साथ देश का कुल केसलोएड बढ़कर 4,50,25,792 हो गया है। इसमें नए JN.1 कोविड वैरिएंट मामले भी शामिल हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-एक मौत की सूचना है। ठीक होने वालों की संख्या 4,44,90,960 हो गई। देश में सक्रिय मामले 1,381 हैं।

Exit mobile version