Site icon Khabribox

भारत में मानसून पर मंडराया ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, नैनीताल के वैज्ञानिकों ने जताई यह आशंका

नैनीताल: मई का महीना चल रहा है। जिसमें मौसम में बदलाव जारी है। वहीं वैश्विक मौसम चक्र में हो रहे बदलावों के बीच भारत में इस बार मानसूनी वर्षा को लेकर चिंताजनक संकेत मिल रहे हैं।

मिल रहें यह संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत महासागर में गर्म पानी के बढ़ते प्रवाह के कारण ‘अल नीनो’ के और अधिक शक्तिशाली होने की संभावना है। बताया कि यदि यह ‘सुपर अल नीनो’ में परिवर्तित होता है, तो भारत में इस साल मानसून सामान्य से कम रह सकता है। जिस पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के वरिष्ठ पर्यावरण विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, दुनिया भर के मौसम विज्ञानी इस बार अल नीनो के रौद्र रूप को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार अल नीनो के ‘सुपर अल नीनो’ में बदलने की संभावना फिलहाल 25 प्रतिशत तक बनी हुई है। प्रशांत महासागर के पानी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक शक्तिशाली प्रभाव का संकेत है।

आएगी यह रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी संस्था राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) शुक्रवार को अपनी ताजा रिपोर्ट जारी करने जा रही है। इस रिपोर्ट के बाद मानसून और अल नीनो की तीव्रता की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Exit mobile version