Site icon Khabribox

इस देश में अब शराब पीने की टाइमिंग हुई फिक्स, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक ऐसा देश है जहां अब शराब पीने के लिए नियम लागू किए गए हैं।

शराब पीने के लिए नियम कायदे तय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड में अब शराब पीने के लिए नियम कायदे तय कर दिए हैं। अपने स्ट्रीट फूड, खूबसूरत समु्द्री तट और नाइट लाइफ के लिए फेमस थाईलैंड ने अब शराब के शौकीन लोगों के लिए नये नियम लागू किए हैं। नियम नहीं मानने वालो को तगड़ा जुर्माना देना पड़ेगा।

जारी किया नया आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब थाईलैंड जाने वाले टूरिस्ट अपनी सुविधा के हिसाब से स्ट्रीट फूड के साथ शराब का आनंद लेते हैं। लेकिन अब थाईलैंड में शराब पीने की टाइमिंग फिक्स हो गई है। इन नियमों के मुताबिक, थाईलैंड में दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक शराब पीने पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में 8 नवंबर को संशोधित अल्कोहलिक बेवरेज कंट्रोल एक्ट लागू किए गए हैं। नियम तोड़ने वालों पर 10,000 baht का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 27,357 रुपये होती है। जारी आदेश के मुताबिक, अगर किसी ने दोपहर 1:59 बजे बीयर खरीदी और दोपहर 2:05 बजे तक उसे पीता रहा, तो इसे भी कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Exit mobile version