Site icon Khabribox

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग‌‌ ने प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) मुख्य परीक्षा-2025 की तिथि घोषित की, इस दिन से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 के अंतर्गत ‘रसायन शास्त्र’ विषय की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

देखें वेबसाइट

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम सत्र का समय प्रातः 09:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र का समय अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रवेश-पत्र डाक द्वारा पृथक से प्रेषित नहीं किए जाएंगे। परीक्षा हेतु औपबंधिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आगामी 07 अगस्त, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट्स psc.uk.gov.in अथवा ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version