Site icon Khabribox

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, छः घायल

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें छः लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार चल रहा है।

हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहा था, परिवार

अलवर बहरोड के कांकर दोपा गांव के पास रविवार की सुबह हाईवे पर बोलेरो गाड़ी पलट गई।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार महिलाएं व पुरुषों को बाहर निकाला। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।परिवार हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहा था, इस दौरान हादसा हो गया। गाड़ी के चालक ने बताया कि वो बाड़मेर के रहने वाले हैं और हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर अपने गांव वापस जा रहे थे। बहरोड के पास ट्रक चालक के साइड नहीं देने पर बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 300 मीटर दूर से बोलेरो गाड़ी असंतुलित होकर आई और हाईवे पर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं।

Exit mobile version