Site icon Khabribox

हाईवे पर खत्म होगा इंतजार, अगले महीने से हटेंगे टोल प्लाजा, बिना रुके कटेगा टैक्स, जानें


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब टोल प्लाजा पर लगने वाली गाड़ियों की कतार को पूरी तरह खत्म करने जा रहा है। फास्टैग के बाद अब सरकार ‘मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग’ व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआत अगले महीने से हो सकती है। टोल बैरियर मुक्त भारत की परिकल्पना अब हकीकत बनने वाली है। मई 2026 में गुजरात के सूरत स्थित चौर्यासी से इस नई व्यवस्था का आगाज़ होगा, जहाँ से टोल प्लाजा पहले ही हटाया जा चुका है। इसके बाद हरियाणा के घरौंदा (NH-44) में इसे लागू किया जाएगा। एनएचएआई (NHAI) का लक्ष्य अगले 3 वर्षों के भीतर पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों को टोल प्लाजा मुक्त बनाना है। अब हाईवे पर आपको टोल बूथ या बैरियर नहीं दिखेंगे। उनके स्थान पर लोहे के बड़े फ्रेम (गेंट्री) लगाए जाएंगे, जिनमें दो खास तकनीकें होंगी।
• ​ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन): यह कैमरे की मदद से गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करेगा।
• ​RFID रीडर: यह बिना वाहन की गति कम किए फास्टैग को स्कैन कर लेगा।

Exit mobile version