Site icon Khabribox

उत्तराखंड के कॉलेजों में बदलेगा विज्ञान की पढ़ाई का तरीका: IISc बेंगलुरु में ट्रेनिंग लेंगे इतने प्रोफेसर




उत्तराखंड: उत्तराखंड में विज्ञान शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक और व्यावहारिक बनाने की दिशा में धामी सरकार ने एक खास पहल की है।


सरकार की खास अपील


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के 80 साइंस टीचर्स को देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु में विशेष एडवांस ट्रेनिंग के लिए चुना गया है।‌ यह कार्यक्रम ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग और IISc बेंगलुरु के बीच एक आधिकारिक समझौता किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल से शुरू होकर 9 मई 2026 तक चलेगा। जिसमें शिक्षकों को IISc की अत्याधुनिक लैब्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।


इन विषयों के विशेषज्ञ होंगे शामिल


​इस प्रशिक्षण के लिए विभिन्न वैज्ञानिक विधाओं के प्रोफेसरों का चयन किया गया है, जिनमें शामिल हैं।

• ​भौतिक विज्ञान

• ​रसायन विज्ञान

• ​गणित

• ​वनस्पति विज्ञान

• ​जन्तु विज्ञान

Exit mobile version