Site icon Khabribox

अल्मोड़ा से इन मार्गों के लिए जाम रहे रोडवेज के पहिए

शनिवार को अल्मोड़ा रोडवेज डिपो से आधे दर्जन से अधिक मार्गों के लिए रोडवेज  बस सेवा बाधित रही । जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।

इन मार्गों में बस सेवा बाधित रही

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को चालकों की कमी के चलते अल्मोड़ा से अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, बागेश्वर-बरेली,धरमघर-दिल्ली, और बागेश्वर-देहरादून मार्ग में बस सेवा बाधित रहीं । जिससे यात्रिगणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

Exit mobile version