Site icon Khabribox

यहां लहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, सैन्य सम्मान के साथ दी सलामी, इन शहीदों को समर्पित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात के सीमावर्ती जिले भुज के ‘कच्छ के रण’ में एक अनोखा नजारा देखने को मिला।

दिखा एतिहासिक संगम

यहां दुनिया के सबसे विशाल खादी तिरंगे का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 26 जनवरी पूरे देश में भव्य गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। वहीं गुजरात के सीमावर्ती जिले भुज के ‘कच्छ के रण’ में भी खास संगम दिखा। यहां विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गौरव के साथ भव्य तरीके से फहराया गया। इस दौरान देशभर के लाखों खादी कारीगरों ने वीडियो संदेशों के जरिए तिरंगे को सलामी देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मौके पर भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों ने कच्छ के रन में दुनिया के सबसे विशाल खादी के तिरंगे को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। साथ ही बताया कि यह प्रदर्शन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर जवानों को समर्पित है‌। भुज भूकंप की 25वीं बरसी पर कच्छ के लोगों के साहस और वहां हुए शानदार विकास को याद किया गया।

Exit mobile version