Site icon Khabribox

यूक्रेन में संघर्ष के मद्देनजर दुनिया के सबसे कमजोर तबके के लोग मूलभूत आवश्यकताओं से हो सकते हैं वंचित

संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने आगाह किया है कि यूक्रेन में संघर्ष के चलते दुनिया के अनेक सबसे कमजोर लोगों को भोजन और ईंधन के संकट का सामना करना पड़ सकता है।
व्यापार और विकास के बारे में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 से 2020 के दौरान अफ्रीका में एक तिहाई से अधिक गेहूं रूस से और और करीब 12 प्रतिशत यूक्रेन से आयात किया गया।

अनाज और अन्य प्रमुख खाद्य वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ गई

रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती आकलन से पता चलता है कि गेहूं जैसे महत्वपूर्ण जिंसों की आपूर्ति में रुकावट रोकने के प्रयासों के बावजूद भोजन और ईंधन तक पहुंच में व्यापक कमी आई है। इस बीच, अनाज और अन्य प्रमुख खाद्य वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ गई है, जिससे उनके दाम आसमान छू रहे हैं। इससे निर्धनों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है।

25 अफ्रीकी देश रूस और यूक्रेन से गेहूं के आयात पर निर्भर हैं

रिपोर्ट के अनुसार 25 अफ्रीकी देश रूस और यूक्रेन से गेहूं के आयात पर निर्भर हैं। विशेष रूप से अल्प विकसित देशों में यह संकट बढ़ रहा है।

Exit mobile version