Site icon Khabribox

युवा कांग्रेस जनवरी माह से निकलेगी ‘अरावली सत्याग्रह यात्रा’, कहा- अरावली को बचाने का जनआंदोलन है यह यात्रा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। युवा कांग्रेस आगामी सात जनवरी से ‘अरावली सत्याग्रह यात्रा’ शुरू करने जा रही है।

7 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस अरावली पर्वतमाला से जुड़े उच्चतम न्यायालय के आदेश की समीक्षा, पर्वतमाला को पुन:परिभाषित करने के प्रस्ताव को वापस लेने व खनन को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांगों को लेकर यह यात्रा’ शुरू करेगी। यह यात्रा 7 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी। जिसमें यह यात्रा गुजरात से शुरू होगी। जो  राजस्थान और हरियाणा होते हुए 20 जनवरी को दिल्ली में समाप्त होगी। यह यात्रा गुजरात से शुरू होगी और राजस्थान, हरियाणा से होते हुए दिल्ली आएगी।

दी यह जानकारी

इस संबंध में उदय भानु चिब ने बताया, ”हम अरावली को बचाने के लिए ‘अरावली सत्याग्रह’ यात्रा निकालने जा रहे हैं, जो 7 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी। यह यात्रा गुजरात से शुरू होगी और राजस्थान, हरियाणा से होते हुए दिल्ली आएगी।” कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, अरावली को बचाने का जनआंदोलन है।

Exit mobile version