March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

चेहरे में है काले दाग-धब्बे, काम आएंगे यह 5 घरेलू नुस्खे, जानें

आज हम बात करेंगे चेहरे के निखार की। चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगे से महंगे उत्पाद तक खरीद डालते हैं। हर किसी कि तमन्ना होती है उसके चेहरे की चमक ताउम्र बनी रहे। जबकि हम सभी जानते हैं कि सुगंधित और अप्राकृतिक उत्पादों का असर तभी तक रहता है, जब तक कि हम इनका इस्तेमाल करते रहें। जैसे ही हम इन्हें चेहरे पर लगाना छोड़ देते हैं, चेहरे के काले दाग- धब्बे फिर से वापस आ जाते हैं। फिर हर किसी की जेब इतने महंगे उत्पाद खरीदने कि अनुमति नहीं देता है। ऐसे में याद आती है मां की दी हुई सीख और उनके बताए हुए घरेलू नुस्खों की। इनका कोई उल्टा असर भी नहीं होता है। बस इन्हें आपको अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना है और कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करेंगे।

जाने चेहरे पर दाग-धब्बे होने के कारण-

चेहरे पर दाग-धब्बों का पड़ना मेलानिन के कारण होता है। सूर्य की रोशनी या पराबैंगनी (यूवी) किरणें हाईपरपिग्मेंटेशन का प्रमुख कारण है क्योंकि यह सीधे शरीर में मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित करते हैं।

-त्वचा सूरज के अधिक सम्पर्क में आने के कारण वयस्कों में लेंटिगो सोलारिस नामक छोटे-छोटे धब्बे बनने लगते हैं। इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपकी त्वचा की पुनर्जीवित होने की क्षमता कम होती जाती है। ये स्पॉट हल्के भूरे रंग से काले रंग के होते जाते हैं। बढ़ती उम्र झाईयों का भी बहुत बड़ा कारण है।

-हार्मोनल उतार-चढ़ाव के परिणामस्वरूप भी चेहरे पर दाग धब्बे पैदा हो जाते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन, सूर्य के प्रकाश के सम्पर्क में आने पर मेलानिन के अत्यधिक उत्पादन को प्रेरित करते हैं, जिस कारण त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं।

-पोस्ट इंफ्लेमेटरी हाईपरपिगमेंटेशन त्वचा में चोट और सूजन आदि के कारण होता है, उदाहरण के लिए घाव, सोरायसिस, जलना, एक्जिमा, मुँहासे या वैक्सिंग करने के बाद। ऐसे सौन्दर्य उत्पादों का उपयोग करना जो बहुत कठोर हो या हानिकारक हो, वो भी काले धब्बों का कारण होते हैं।

आइए जानते हैं कि कैसे इन घरेलू नुस्खों से चेहरे के काले दाग -धब्बे आसानी हटाए जा सकते हैं-

1- अदरक पाउडर में आधा चम्मच के करीब शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने फेस पर अच्छी तरह से लगाएं, जैसे फेस मास्क लगाते हैं. करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। नियमित ऐसा करने से दाग हल्के होने लगेंगे।

2- इसके लिए आपको छोटे से अदरक के टुकड़े का रस निकालना है। अब इसमें फ्रेश एलोवेरा का जेल मिला लें। इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो लेना है। दाग धब्बों से छुटकारा पाने का ये नायाब तरीका है।

3- पपीता हमारी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें नेचुरल एक्सफोलिएटर होता है जो त्वचा पर आने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों को खत्म करता है। पपीते के इस्तेमाल से फेस पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। पके पपीते को मैश करके फेस मास्क की तरह लगाएं, करीब 20 मिनट छोड़ दें फिर इसे धो लें, चेहरे पर उभरे काले धब्बे धीरे-धीरे हटने लगेंगे।

4- फेस पर आए डार्क स्पॉट्स को दूर करने में अंडे की सफेद जर्दी भी काफी कारगर है। अंडे के सफेद हिस्से को फेस पर पैक की तरह लगाएं, ड्राई हो जाने पर इसे धो लें। धोते समय इसे हल्के हाथों से स्क्रब कर सकते हैं। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाने से जल्द असर दिखने लगता है।

5- टमाटर में विटामिन सी के साथ ही साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। चेहरे से दाग-धब्बे को हटाने के लिए टमाटर के ये गुण काम आते हैं। आप टमाटर का पेस्ट बना लें और इससे फेस पर मसाज करें। आप पाएंगे कि फेस पर से डार्क स्पाट्स धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।