Site icon Khabribox

कोलकाता में डाॅक्टर के साथ हुई हैवानियत से देशभर में विरोध, केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डाॅक्टर के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना से देशभर में लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

6 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज हो

जिस पर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है‌। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डॉक्टर्स पर अगर हमले होते हैं तो 6 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मेमो भेज दिया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को जारी किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. अतुल गोयल द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित केंद्र सरकार के अस्पतालों के निदेशकों और चिकित्सा अधीक्षकों तथा देश भर के सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को जारी किया गया।

Exit mobile version