Site icon Khabribox

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं, 61 साल की बुजुर्ग ने पहली कक्षा में लिया दाखिला

पिथौरागढ़ के पास के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका आठ में रहने वाली चंतरा देवी की हर जगह चर्चा हो रही है।

पढ़ाई की लगन

इसकी वजह भी बड़ी अनोखी है। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के पास के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका आठ में रहने वाली चंतरा देवी ने अपने नाती नातिनों को स्कूल पहुंचाने जाती थीं। पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि बढ़ने लगी। जिसके बाद स्कूल के अध्यापकों से मिले प्रोत्साहन से उन्होंने पहली कक्षा में दाखिला करा लिया है। नेपाल के बैतड़ी जिले की 61 वर्षीय चंतरा देवी ने इसी साल क, ख ग, अपना नाम लिखना, कविताएं पढ़ना सीख लिया है।

Exit mobile version