March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं यह 10 कुकिंग ऑयल, स्वास्थ्य के लिए है ‌लाभकारी, जानें

खाना बनाने में सबसे ज्यादा अहम और जरूरी होता है तेल। जिसका हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है। आजकल लोगों को आधे से ज्यादा बीमारियाँ तेल की वजह से होती है परन्तु कुछ तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छे भी होते है इसलिए सही तेल खाने से आप दिल के विभिन्न संक्रमण, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, अकड़न की परेशानी आदि से आसानी से बच सकते हैं।

सरसों का तेल-

सरसों के तेल को कड़वे तेल के नाम से भी जाना जाता है। अधिकांश भारतीय लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं। सरसों के तेल को बहुत पोष्टिक तेल माना जाता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। इसलिए इस तेल का इस्तेमाल सर्दियों में अधिक किया जाता है।‌ सरसों का तेल शरीर को एलर्जी से बचाने में भी मदद कर सकता है।

अंगूर के बीजों का तेल-

अंगूर के बीजों से बनने वाले तेल का इस्तेमाल काफी फादेमंद होता है।‌क्योंकि इसमें पॉलिअनसेचुरेटिड फैट के कारण आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। खाने में अंगूर के तेल के उपयोग से आंखों की जलन कम करता है, साथ ही आंखों और त्वजा की बीमारियों से बचाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

तिल का तेल-

तिल का तेल खाने में स्वादिष्ट होता है। तिल के तेल से कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। तिल का तेल डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल के तेल से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं जैसे एनीमिया, कैंसर, तनाव और शुगर आदि रोग खत्म होते हैं।

एवोकाडो तैल-

एवोकाडो ऑयल में विटामिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इस तेल का उपयोग ज्यादातर औषधि और खाने के लिए किया जाता है। एवोकाडो ऑयल को एवोकैडो के फल से निकाला जाता है. एवोकाडो फल की खेती विदेशों में होती है। इस तेल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने से ये त्वचा की बीमारियों को दूर करने का काम करता है। इस तेल के इस्तेमाल से मोटापा, गठिया और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।

चावल की भूसी से बना तेल-

चावल की भूसी से बना तेल स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इस तेल में विटामिन ई, एसिड और एंटीऑक्सीडंट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है। इस तेल का उपयोग खाना बनाने मे किया जाता है। सबसे ज्यादा चावल के भूसी से बने तेल का उपयोग जापान और चीन में किया जाता है।

जैतून का तेल-

जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हाई बीपी के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि ये शुगर लेबल को कम करने में लाभकारी है। स्वास्थ के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है। जैतून के तेल का उपयोग छोटे बच्चों की मालिश के लिए भी किया जाता है। जैतून तेल डिप्रेशन, कैंसर मधुमेह को नियंत्रित करने का काम करता है।

सूरजमुखी का तेल-

सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे फैट बर्न होता है, दिल को स्वस्थ रखता है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और खाने में स्वाद बढ़ाने का काम भी करता है।

नारियल का तेल-

नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने के साथ स्वास्थ के लिए भी किया जाता है। नारियल तेल को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है।

मूंगफली का तेल-

मूंगफली खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, ठीक वैसे ही मूंगफली का तेल भी स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। मूंगफली में विटामिन और खनिज की मात्रा भरपूर होने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। मूंगफली का तेल दिल, त्वचा और कैंसर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

एक्स्ट्र वर्जिन ऑलिव तेल-

एक्स्ट्र वर्जिन ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल (जैतून तेल) के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है। यह सबसे शुद्ध और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होता है। यह तेल ताजे काटे हुए ऑलिव ऑयल से बनाया जाता है। जो स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। इस तेल के इस्तेमाल से पाचन क्रिया सही रहती है।