Site icon Khabribox

01 अक्टूबर से बदलेंगे बैंकिंग के यह नियम, SBI के BSBD खाते से 4 बार से ज्यादा कैश निकाला तो लगेगा इतना चार्ज, RBI ने बल्क FD नियम भी बदले

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जिसमें 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग क्षेत्र में कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब और बचत पर पड़ेगा।

ग्राहकों पर पड़ेगा यह असर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक विशेष श्रेणी वाले खाताधारकों के लिए कैश निकालने की मुफ्त सीमा तय की गई है, वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियमों में बदलाव किया है। SBI ने स्पष्ट किया है कि कैश निकासी का नया नियम सभी सामान्य बचत खाताधारकों पर नहीं, बल्कि बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट रखने वाले ग्राहकों पर लागू होगा। जिसमें BSBD खाताधारक एक महीने में केवल 4 बार ही मुफ्त नकद (कैश) निकाल सकेंगे। 4 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा समाप्त होने के बाद, हर अतिरिक्त कैश निकासी पर ₹15 प्लस GST का शुल्क देना होगा। यह 4 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा केवल बैंक ब्रांच तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें SBI ATM, अन्य बैंकों के ATM और ब्रांच—सभी से की गई नकद निकासी गिनी जाएगी।
​
जानें BSBD अकाउंट क्या है

यह एक बेसिक सेविंग अकाउंट है जिसे बिना किसी न्यूनतम बैलेंस की शर्त के खोला जाता है, ताकि सभी को बुनियादी बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें। यदि आपके पास सामान्य सेविंग्स अकाउंट है, तो यह अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं होगा।

​RBI का बल्क FD नियम

​कैश निकासी नियमों के साथ-साथ RBI ने बल्क डिपॉजिट यानी बड़ी एफडी (FD) से जुड़े नियमों में भी ढील दी है। जिसमें अब ₹3 करोड़ या उससे अधिक की जमा राशि को बल्क डिपॉजिट माना जाएगा। नए नियमों के तहत बैंकों को बड़ी जमा राशि पर ब्याज दरें तय करने की अधिक आजादी मिलेगी। साथ ही बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहकों को बल्क डिपॉजिट पर दी जाने वाली ब्याज दरों की पूरी जानकारी आसानी से मिल सके।

Exit mobile version