देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय कैबिनेट की बीते कल मंगलवार को एक बैठक आयोजित हुई।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें सरकार ने नई खेल नीति-2025 को मंजूरी दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (लागत 1.07 लाख करोड़ रुपये), रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (आरडीआई) योजना (लागत 1 लाख करोड़ रुपये), राष्ट्रीय खेल नीति 2025 और परमकुडी-रामनाथपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने (लागत 1,853 करोड़ रुपये) को मंजूरी दी है।
नई खेल नीति-2025 को मंजूरी
📌📌रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना को मंजूरी दी गई है।
📌📌कैबिनेट ने तमिलनाडु में 1,853 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन परमकुडी-रामनाथपुरम खंड (46.7 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे मदुराई से पंबन ब्रिज तक पहुंचना आसान होगा।
📌📌केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित अनुसंधान विकास और नवाचार योजना को भी मंजूरी दी है।
📌📌कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी गई है। यह निर्णय खेलों के माध्यम से भारत को सशक्त बनाएगा।