Site icon Khabribox

टूथपेस्ट समझकर चूहे मारने वाली क्रीम से लड़की ने कर लिया ब्रश, जाने फिर आगे क़्या हुआ

मुंबई: अपने दांतों को साफ करने के लिए हम रोजाना सुबह ब्रश करते हैं। यदि ब्रश करने से हमारी जान को खतरा हो जाए तो। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है।

चूहे मारने वाले क्रीम से कर लिया ब्रश-

जानकारी के अनुसार यह घटना 3 सितंबर की है। सुबह के समय 18 वर्षीय लड़की अफसाना खान ने पेस्ट करने के चक्कर में चूहे मारने वाली दवा को टूथपेस्ट समझकर अपने दांत साफ कर लिए थे। जिसके बाद उसकी गंध और स्वाद से जब उसे जब पता चला तो उसने उल्टी करने की कोशिश की तो उसे चक़्कर आने लगे। जिसके बाद अपने परिवार से डांट के डर के कारण वह कुछ दवाएं लेती रही क्योंकि उसे पेट में गंभीर दर्द के साथ बेचैनी महसूस हुई, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली और उसकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

लड़की की हुई मौत-

कुछ दिनों बाद बिगड़ते स्वास्थ्य और अपनी मां के चिल्लाने के बाद उसने आखिरकार परिवार के सदस्यों को इस गलती के बारे में बताया और वह लोग उसे 12 सितंबर को इलाज के लिए सर जेजे अस्पताल ले गए। जहां लड़की ने उस शाम दम तोड़ दिया।

Exit mobile version