Site icon Khabribox

भारत के इस 21 साल के लड़के ने किया कमाल, भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर बना देश का नया नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। शतरंज जगत से खबर सामने आई है। शतरंज की नया खिलाड़ी 21 साल का भारतीय युवक बन गया है।

अर्जुन एरिगासी ने शतरंज की दुनिया में मचाया तहलका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने अप्रैल महीने की रैंकिंग लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 21 साल के अर्जुन एरिगासी दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर देश के नये नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। वह अप्रैल महीने की इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर है। उनकी 2756 रेटिंग है। वहीं विश्वनाथन आनंद 11वें स्थान पर है। उनकी रेटिंग 2751 है। अर्जुन पहली बार एफआईडीई रेटिंग लिस्ट के टॉप 10 में भी शामिल हुए हैं।

Exit mobile version