Site icon Khabribox

इस 26 साल के युवक ने YouTube पर किया कमाल, हुए सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर, भारतीय म्यूजिक कंपनी T-Series को छोड़ा पीछे

आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जिसका बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों यूट्यूब का काफी क्रेज बढ़ गया है। जिससे लोग अच्छी कमाई भी कर लेते हैं। इससे जुड़ी खबर है।

हुए इतने सब्सक्राइबर

हम बात कर रहे हैं एक 26 साल के युवक की। जिनका Youtube चैनल का नाम Mr. Beast है। जिसमें अब 268 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mr. Beast चैनल को जिम्मी डोनाल्डसन चलाते हैं। चैनल्स पर चैलेंज, गिवअवे, स्टंड जैसे वीडियो आदि देखे जा सकते है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय म्यूजिक कंपनी T-Series को पीछे छोड़ दिया है।  T-Series के 266 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

उपलब्धि पर शेयर की जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्मी डोनाल्डसन ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी किया है और अपनी इस उपलब्धि की जानकारी शेयर की। MrBeast ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि आखिरकार 6 साल बाद उन्होंने Pewdiepie का बदला ले लिया है। Pewdiepie एक Youtube चैनल है। 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के लिए भी T-Series और Pewdiepie के बीच में जंग हुई थी।

Exit mobile version