Site icon Khabribox

आरबीआई का रेपो रेट को लेकर आया यह बड़ा फैसला,  एक क्लिक में पढ़िए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रिपो रेट से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

आरबीआई का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजर्व बैंक (RBI) ने  रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार दसवीं बार है जब कोई बदलाव नहीं किया गया है। फरवरी, 2023 से रेपो दर 6.5 फीसदी है। जो अब वहीं है। इसका मतलब अब भी EMI पहले की ही तरह रहेगी। इस संबंध में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बैठक की। जिसमें उन्होंने लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

जानें क्या है रेपो रेट

दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए एक प्रमुख मौद्रिक साधन के रूप में रेपो दर का उपयोग करते हैं। भारत में रेपो दर निर्धारित करने का काम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) करता है। नरेपो दर “पुनर्खरीद विकल्प दर” का संक्षिप्त रूप है। यह वह ब्याज दर है जिस पर RBI देश में वाणिज्यिक बैंकों और ऋण देने वाली संस्थाओं को ऋण प्रदान करता है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर RBI देश में बैंकों को ऋण प्रदान करता है। रेपो दर में वृद्धि से ऋण महंगा हो जाता है, और बैंक उस बढ़ी हुई लागत को ग्राहकों पर डाल देते हैं और अंततः ऋण महंगे हो जाते हैं।

Exit mobile version