Site icon Khabribox

इस देश की सरकार का एतिहासिक फैसला, 16 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, कंपनियों को देना होगा 24 करोड़ जुर्माना

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचाने के लिए मलेशिया सरकार ने एक बड़ा सख्त और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

सरकार का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नए नियमों के मुताबिक इस देश में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नया अकाउंट नहीं बना सकेंगे। नए नियमों के तहत अब सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर मजबूत एज वेरिफिकेशन सिस्टम (उम्र जांचने की व्यवस्था) लागू करना होगा। कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी नाबालिग अपनी गलत उम्र बताकर अकाउंट न खोल सके। साथ ही यहां‌ की सरकार ने साफ किया है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हानिकारक कंटेंट, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया की लत से सुरक्षित रखना है।

नियमों के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

रिपोर्ट्स के मुताबिक मलेशिया सरकार ने सोशल मीडिया टेक कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है। नियमों का उल्लंघन करने या ढिलाई बरतने वाली कंपनियों पर भारी-भरकम आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। नियमों का पालन न करने पर कंपनियों पर 25 लाख डॉलर (करीब 24 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Exit mobile version