देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अब रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को बिना टिकट सफर करना भारी पड़ेगा।
यह अभियान शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए रेलवे ने एक अनोखा और संवेदनशील कदम उठाया है। जिसके तहत “NAMASTE” अभियान की शुरुआत की गईं है। इस अभियान के तहत रेलवे नियम तोड़ने वालों पर विनम्रता के साथ अनुशासन और सहानुभूति के साथ कड़ी कार्रवाई करेगा। इस अभियान की शुरुआत 6 अगस्त से हो गयी है।
रेलवे की कार्यवाही
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत पश्चिम रेलवे के सेंट्रल डिविजन ने 6 अगस्त को बोरीवली स्टेशन पर नमस्ते अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई भी की गई। इस दौरान 300 टीटीई, 30 आरपीएफ और 20 जीआरपी कर्मियों के साथ मिलकर एक दिन में 5200 से अधिक बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को पकड़ा और उनसे ₹13.50 का जुर्माना वसूला गया।