Site icon Khabribox

दशहरे के दिन समुद्र में पहली बार देखा गया ये रहस्यमयी जीव

बात है मिस्र के तट से थोड़ी दूर स्थित लाल सागर की जहाँ 15 अक्टूबर को समुद्र की लहरों का आनंद लेते हुए कुछ गोताखोरों को सताया रीफ के नीचे एक रहस्यमयी जीव दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इसकी तस्वीरें देखने के बाद हर कोई हैरान है।

रहस्यमयी जीव को किसने देखा

जर्मनी के गोताखोर लुकास ओस्टरटैग ने सबसे पहले इस जीव को देखा और इसकी तस्वीरे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ​शेयर किया। लुकास ने बताया कि  एक चौकोर पाइप जैसी आकृति लाल सागर में तैर रही थी। गोताखोरों के समूह ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कोई जीव नहीं देखा था।

कैसा दिखता था वह जीव

विचित्र बात ये है कि ये जीव दशहरे के दिन पहली बार देखा गया है। गोताखोरों के मुताबिक उस रहस्यमयी जीव की न आंखें थी, न मुंह और न ही कान। लेकिन उसके शरीर में एक तरफ नुकीला सफेद रंग का अंग था जो छूने में रबर जैसा था और वह जीव पानी में तैर रहा था।

Exit mobile version