Site icon Khabribox

उत्तराखंड में पहली बार दिखी यह दुर्लभ प्रजाति की पक्षी ‘ब्लैक बाजा’, पक्षी प्रेमियों में उत्साह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहली बार दुर्लभ प्रजाति की पक्षी ‘ब्लैक बाजा’ दिखने से पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर है।

दिखी यह प्रजाति

यह दुर्लभ प्रजाति की पक्षी ‘ब्लैक बाजा’ नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में दिखाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक यह पक्षी सिर्फ मध्य पश्चिमी नेपाल तक दिखता था। जो अब पहली बार नेपाल सीमा लांघ कर उत्तराखंड पहुंचा है। दरअसल राज्य में 19 से 22 दिसंबर तक पक्षी गणना की गई। जिसमें नंधौर अभयारण्य में चार दिनों तक चली गणना में पक्षियों की 215 प्रजातियां दर्ज की गईं। पक्षी गणना के दौरान वैश्विक संरक्षण महत्व की 10 प्रजातियां मिलीं। इनमें अत्यंत संकटग्रस्त व्हाइट-रम्प्ड गिद्ध, संकटग्रस्त स्टेपी ईगल और पैलस फिश ईगल, असुरक्षित ग्रेट हॉर्नबिल और ग्रेट स्लेटी वुडपैकर, संकटग्रस्त हिमालयन ग्रिफन, सिनेरीयस गिद्ध, रूफस-बेलिड ईगल और लेसर फिश ईगल शामिल हैं। वहीं दुर्लभ पक्षियों में ब्लैक बाजा, रेड-हेडेड ट्रोगन, सिल्वर-ईयर्ड मेसिया, कॉमन मर्गैंसर और कॉलेर्ड फाल्कोनेट दर्ज हुईं हैं।

Exit mobile version