Site icon Khabribox

इस विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) में दाखिले के लिए यह होगा अनिवार्य, एक क्लिक में पढ़िए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) में दाखिले को लेकर जरूरी अपडेट है।

ऐसे होगा दाखिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) में एडमिशन सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। जिसमे सीपूईटी स्कोर को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। यह तब किया जाएगा, जब किसी उम्मीदवार ने सीयूईटी नहीं दिया होगा।

शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रयास था कि दाखिले केवल मेरिट से करें, लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। ऐसे में जिस तरह से बीते साल सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर दाखिले किए थे, वैसे ही करेंगे। इसके लिए 16 जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसओएल से पीजी करने के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं।

Exit mobile version