Site icon Khabribox

थॉमस कप: सेमीफाइनल में फ्रांस से हारा भारत, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष





​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम का सफर सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया।


भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने भारत को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही भारत की लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें टूट गईं और टीम को कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए मैच की शुरुआत ही झटके के साथ हुई। स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन (इंजरी) के कारण कोर्ट पर नहीं उतर सके। उनकी अनुपस्थिति में 20 वर्षीय आयुष शेट्टी को पहले एकल मैच में उतारा गया। आयुष दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव की रणनीति के आगे टिक नहीं पाए और महज 39 मिनट में 11-21, 9-21 से मैच गंवा बैठे। अब खिताबी मुकाबले में फ्रांस का सामना टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चीन से होगा।


भारत का दूसरा पदक


थॉमस कप के इतिहास में भारत का यह कुल दूसरा पदक है। इससे पहले 2022 में भारत ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। दूसरी ओर, फ्रांस ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह 2016 में डेनमार्क के बाद थॉमस कप के फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया है।

Exit mobile version