Site icon Khabribox

अयोध्या को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हाईअलर्ट जारी

राम लला की जन्मभूमि अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील रामनगरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर लगने पर सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसके बाद अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार, होटल व धर्मशालाओं और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अतिरिक्त सीआरपीएफ के जवान और एटीएस दस्ता पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

अज्ञात ने फोन पर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक डायल 112 पर फोन कॉल आई जिसमे व्यक्ति ने धमकी दी की वो अयोध्या को जल्द बम से उड़ा दिया जाएगा । जिसके बाद अयोघ्या का प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। इस धमकी के बाद अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडेय ने अलर्ट जारी करते हुए सभी मंदिरो, धर्मशालाओ , स्टेशन , बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाको में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है। बाकी की रूटीन चेकिंग और अधिक सघनता से की जा रही है।

Exit mobile version