Site icon Khabribox

आपराधिक कानून से जुड़े तीन बिल लोकसभा में हुए पास, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज लोकसभा में आपराधिक कानून से जुड़े तीन बिल पास हुए।

आपराधिक कानून से जुड़े तीन बिल पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपराधिक कानूनों से जुड़े तीन बिल आज लोकसभा में से पास हो गए हैं। अब इसे राज्यसभा में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इनका उद्देश्य देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना और भारतीय सोच पर आधारित न्याय प्रणाली स्थापित करना है। इससे पहले बुधवार (20 दिसंबर) को इन बिलों पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को लोकसभा से मंजूरी मिल गई है। ये तीनों विधेयक भारतीय दंड संहिता-1860, दंड प्रक्रिया संहिता अधिनियम-1898 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह लेंगे।

कहीं यह बात

जिस पर लोकसभा में 3 नए क्रिमिनल बिल पर जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- “अंग्रेजों के समय का राजद्रोह कानून खत्म किया गया है। नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग जैसे क्राइम में फांसी की सजा दी जाएगी।”

Exit mobile version