Site icon Khabribox

चीन में फैले HMPV वायरस के भारत में मिले तीन मामले, जानें इस वायरस के लक्षण

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन में अब नये वायरस का कहर बना हुआ है।

भारत में इतने मामल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में कोविड -19 के बाद अब एक और नए वायरस, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने अपनी दस्तक दी है। अब भारत में भी इस वायरस के 3 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा ICMR ने कर्नाटक में दो बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण पाया है। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद में भी एक 2 महीने का बच्चा संक्रमित मिला है।

जानें इस वायरस के लक्षण


एचएमपीवी वायरस में खांसी, बुखार, गले में खराश, घरघराहट या गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ होने व नाक बंद हो जाने जैसे लक्षण होते हैं। वहीं कुछ मामलों में संक्रमण ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अस्थमा जैसे लक्षण भी दिखते हैं।

Exit mobile version