Site icon Khabribox

अल्मोड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान 2026’ से हुई सम्मानित

अल्मोड़ा: शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोलम्बिया पेसिफिक ग्लोबल ऑनर्स काउंसिल द्वारा पहली बार आयोजित ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान 2026’ में अल्मोड़ा की तीन होनहार बेटियों ज्योति सतवाल, शिखा भोज और प्रियंका बिष्ट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

​इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन तीन प्रतिभाओं को चुना गया।
• ​ज्योति सतवाल: वर्तमान में राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। ज्योति ने अपनी इस गौरवशाली सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
• ​शिखा भोज: विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहीं शिखा वर्तमान में पी.एन.जी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में लैब असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के पद पर तैनात हैं।
• ​प्रियंका बिष्ट: उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ‘ऐपण’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली प्रियंका बिष्ट को उनकी कला के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। वह अल्मोड़ा में नंदादेवी मंदिर के समीप निवास करती हैं।

खुशी की लहर

​राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान की खबर मिलते ही अल्मोड़ा सहित प्रदेश भर में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version