Site icon Khabribox

इस वजह से टिकटॉक पर लगा एक करोड़ 27 लाख पाउंड का जुर्माना

टिकटॉक पर 13 वर्ष से कम उम्र के एक करोड़ चालीस लाख बच्चों के आंकड़े को अवैध रूप से प्रोसेस करने के लिए उस पर एक करोड़ 27 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

अभिभावकों की सहमति के बिना इस उम्र के बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया

ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय के अनुसार वीडियो साझा करने वाली इस साइट ने अभिभावकों की सहमति के बिना इस उम्र के बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि टिकटॉक पर एकाउंट बनाने की उम्र सीमा कम से कम 13 साल है, बावजूद इसके बहुत से बच्चे इस वीडियो साइट को देख रहे थे।

बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल उन्हें ट्रैक करने और उनकी प्रोफाइल बनाने के लिए किया जा सकता है

सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल उन्हें ट्रैक करने और उनकी प्रोफाइल बनाने के लिए किया जा सकता है। इस साइट का इस्तेमाल बच्चों को हानिकारक या अनुचित सामग्री देने के लिए किया जा सकता है।

Exit mobile version