Site icon Khabribox

आज फिर पेट्रोल- डीजल के दामों में आया उछाल, इतनी हुई बढ़ोत्तरी

देश में पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। वही आज 9 अक़्टूबर 2021 को सरकारी तेल कंपनियों ने एकबार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा कर दिया है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोत्तरी–

घरेलू तेल कंपनियों ने शनिवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों के नये दाम जारी किए हैं। आज एक लीटर पेट्रोल के दाम 33 से 37 पैसे और एक लीटर डीजल के दाम में 26 से 30 पैसे की बढोतरी हुई है

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Exit mobile version