Site icon Khabribox

26 नवंबर: आज है चंपा षष्ठी, भगवान कार्तिकेय तथा देव खंडोबा बाबा को समर्पित है यह व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

आज 26 नवंबर 2025 है। आज चम्पा षष्ठी है। आज बुधवार को चम्पा षष्ठी मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को चंपा षष्ठी के रूप में जाना जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय तथा देव खंडोबा बाबा को समर्पित है। धार्मिक पुराणों में षष्ठी अति महत्वपूर्ण मानी गई है, क्योंकि यह तिथि भगवान शिव जी के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। चंपा षष्ठी का उत्सव विशेष रूप से पुणे और महाराष्ट्र के क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम बैंगन और बाजरा को शिवलिंग पर चढ़ाने की परंपरा से पड़ा है। 

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

साल 2025 में चंपा षष्ठी बुधवार, 26 नवंबर को मनाई जाएगी। षष्ठी तिथि शुरू: 25 नवंबर 2025, रात 10:55 बजे से है। षष्ठी तिथि समाप्त: 26 नवंबर 2025, सुबह 11:55 बजे तक है। इस समय के बीच भक्तजन व्रत, पूजा और भगवान कार्तिकेय की उपासना करते हैं।

जानें पूजन विधि

आज शुभ मुहूर्त में भगवान खंडोबा की पूजा करते हैं। इस दौरान ​शिवलिंग का गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक करते हैं। उसके बाद उस पर बेलपत्र, फूल, गुलाल, बैंगन, बाजरा, खांड आदि अर्पित किया जाता है
इस दिन ब्राह्मण भोज के साथ स्नान के बाद कंबल, गरम कपड़े दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस दिन भगवान कार्तिकेय का पूजन पूरे मन से अवश्‍य ही करना चाहिए। भगवान कार्तिकेय की पूजा में विशेष तौर पर चंपा का फूल चढ़ाते हैं।

Exit mobile version