Site icon Khabribox

आज जस्टिस संजीव खन्ना लेंगे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ, बनेंगे 51वें सीजेआई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 11 नवंबर को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर संजीव खन्‍ना आज से सुप्रीम कोर्ट का कार्यभार संभालेंगे।

भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे‌ शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यायमूर्ति खन्ना न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ रविवार को रिटायर हुए थे। उनकी जगह जस्टिस संजीव खन्ना भारत के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे, जो आज सोमवार से पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटीआई के मुताबिक केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की सिफारिश के बाद 24 अक्टूबर को न्यायमूर्ति खन्ना की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया था।

वकील के तौर पर शुरू किया करियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिस संजीव खन्ना ने जिला कोर्ट के वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह चुनावी बांड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे सुप्रीम कोर्ट के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं।

Exit mobile version