Site icon Khabribox

सुबह की ताज़ा खबरें ( 29 जनवरी )

◆ 15 से 18 वर्ष के साठ प्रतिशत किशोरों को पहला टीका लगाया गया।

◆ अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- इस बात की पूरी आशंका है कि रूस अगले महीने यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

◆ सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बात फैलाई जा रही है या इधर-उधर हो रही है कि अब मोदी सरकार रेलवे का निजीकरण करने की योजना बना रही है।इसे राज्यों में रोजगार भर्ती परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने के साथ जोड़ा जा रहा है। मैं सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करने की चेतावनी देता हूं ,अन्यथा युवाओ द्वारा दंगे अपरिहार्य हैं।

◆ बीए.2 ओमिक्रॉन की नई किस्म है। यह भारत, डेनमार्क, ब्रिटेन और स्वीडन समेत कई देशों में फैल रहा है। इसके असर और खतरों के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन तेजी से बढ़ते मामलों से आशंका है कि यह ओमिक्रॉन के ऑरिजनल वैरियंट से ज्यादा संक्रामक हो सकता है।

◆ उच्चतम न्यायालय ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार के लिए भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के निलंबन के महाराष्ट्र विधानसभा के प्रस्ताव को आज खारिज कर दिया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन सी सी रैली में कहा- देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक लाख कैडेट तैयार किए गए।

◆ रेलमंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने रेलवे परीक्षा के अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा ।

◆ मस्‍कट में महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।भारत ने चीन को दो-शून्य से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

◆ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।

◆ ऑस्ट्रेलियाई खगोलविदों ने आकाशगंगा में एक असामान्य और अनजान वस्तु की खोज की है, जो एक निश्चित अंतराल पर रेडियो तरंग किरण उत्सर्जित करती है, शोधकर्ताओं के मुताबिक इससे पहले कभी ऐसी कोई चीज नहीं दिखी है।

Exit mobile version