Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें

◆ आज होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव की तैयारियां पूरी।

◆ संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की। कहा- सभी मुद्दों पर के लिए तैयार।

◆ विपक्ष ने मार्गरेट अल्‍वा को उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्‍याशी बनाया। मार्गरेट अल्‍वा राज्‍यसभा की चार बार और लोकसभा की एक बार सदस्‍य रहीं हैं। वे केन्‍द्रीय मंत्री और उत्‍तराखंड और राजस्‍थान की राज्‍यपाल भी रही हैं।

◆ श्रीलंका में अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मुख्य विपक्ष के नेता साजित प्रेम दासा तथा दो अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। राष्ट्रपति का चुनाव 20 जुलाई को होगा।

◆ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राज्यपालों से राज्यों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यपालों को यह देखना चाहिए कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त-पोषित कार्यक्रमों को राज्यों द्वारा ठीक से लागू किया जाता है।

◆ राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद के मानसून सत्र से पहले उच्च सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की।

◆ थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तीन दिन की यात्रा पर बंगलादेश रवाना। उनकी इस यात्रा से भारत और बंगलादेश के बीच रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

◆ तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रशेखर राव ने गोदावरी नदी की बाढ़ से भद्राचलम शहर का स्‍थायी रूप से बचाव करने के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने आज भद्राचलम और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

◆ भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की वार्ता आज रात 10 बजे संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख से डिसइंगेजमेंट पर चर्चा करना था

◆ तीसरे ODI में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया और वनडे सीरीज 2-1 से ।

◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार किया। मणिपुर के राज्यपाल ला.गणेशन को नियमित व्यवस्था होने तक, अपने स्वयं के कर्तव्यों के अलावा, प.बंगाल के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया।

◆ सर्बिया से हथियार लेकर बांग्लादेश जा रहा विमान ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत।

Exit mobile version